Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ डांडिया एवं नवरात्रि उत्सव मनाया गया


करीमुद्दीनपुर । डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण न्ज्ञळ के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘नवदुर्गा’ पर आधारित लघु नाटिका रही। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेरणा राय ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और पर्व के महत्व को उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाने का संदेश दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जमकर आनंद लिया और नृत्य-संगीत के साथ नवरात्रि उत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सुश्री अंजलि राय एवं सुश्री नेहा राय के संयोजन में किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |