Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मेरठ: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, नवीन रस्तोगी को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी! महामाई मंदिर में हुई बैठक, संगठन के पदाधिकारियों ने की नई घोषणाएं


मेरठ/मवाना। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की एक बैठक महामाई मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नवीन घोषणाएं भी की गईं, जिनमें नवीन रस्तोगी को विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। नवीन रस्तोगी को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री रोहित, जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा, जिला मंत्री शेखर त्यागी, जिला उपाध्यक्ष दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष अतुल, जिला विद्यार्थी प्रमुख अंकित धामा, सचिन गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू भैया, सह मंत्री अभिषेक रस्तोगी और नगर मंत्री निखिल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |