Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बाढ़ पीड़ितों से मिले नीरज सिंह,राशन सामग्री भी वितरित की


लखनऊ। फैजुल्लागंज के दाउदनगर क्षेत्र में गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित परिवारों से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने आज नाव से पहुंचकर मुलाकात की और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

नीरज सिंह ने पुराना दाउदनगर एवं मामा कॉलोनी में बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को राशन सामग्री भी वितरित किया। 

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा, रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि के.पी. सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एडीएम एम.बी. सिंह एवं उप जिलाधिकारी साहिल कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |