Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बारिश के चलते धान की फसल को काफी नुकसान, किसानों में चिन्ता


प्रतापगढ़। चक्रवाती तूफान अर्नव के चलते शुक्रवार को लालगंज तहसील क्षेत्र में भोर से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। क्षेत्र में दिन भर हो रही रिमझिम बारिश ने जहां जनजीवन प्रभावित कर दिया। वहीं किसानों को खेतों में खड़ी धान की फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। वहीं मौसम के बदलाव व बारिश के चलते ठण्ड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। क्षेत्र के किसानों राम आसरे वर्मा, सुखदेव यादव, जमुना प्रसाद तिवारी, लालचंद्र मिश्र आदि का कहना है कि बारिश ऐसे ही होती रही तो धान की फसल को खासा नुकसान हो सकता है। वहीं क्षेत्र में कई एकड़ में धान की फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह भीग गई है। इससे धान की कटाई और मड़ाई एवं पिटाई का काम भी प्रभावित हो गया है। पहले से ही खेती की लागत और मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेतों में बर्बाद हुई फसल देखकर किसान मायूस हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |