Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


प्रतापगढ़। जिले की लालगंज तहसील परिसर में जल जमाव की समस्या सहित विभिन्न माँगों को लेकर शुक्रवार को वकीलों ने जिलाधिकारी से मिलकर माँगपत्र सौंपा। आल इंण्डिया रुरल बार एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश ने जिलाधिकारी अभिषेक पांण्डेय को सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि  नेशनल हाई वे से लगी लालगंज तहसील में बारिस के समय परिसर में जलभराव हो जाया करता है। इससे अधिवक्ताओं व वादकारियों तथा फरियादियों को कोर्ट तथा कार्यालय पहुँचने में कठिनाई हुआ करती है।डीएम ने समस्या के समाधान को लेकर लालगंज एसडीएम से इस्टीमेट भेजे जाने के निर्देश दिये। ज्ञापन में लालगंज चैक पर डग्गामारी व अतिक्रमण हटवाने एवं ट्रेजरी कार्यालय के पुनः संचालन की माँग भी उठायी गयी है। ज्ञापन के जरिये ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने लालगंज बाजारखास में सर्राफ फेरी ब्यापारी की हत्या को लेकर निराश्रित बालिकाओं के भरण पोषण एवं पठन पाठन के लिये शासकीय मदद का अनुरोध रखा।डीएम अभिषेक पांण्डेय ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को शासन की बाल सेवा योजना के तहत कारवाई के निर्देश दिये। यह जानकारी महासचिव अनिल त्रिपाठी ने विज्ञप्ति में दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |