बीसलपुर: विधायक ने किया जनसंर्पक
October 12, 2026
बीसलपुर । भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने 23 अक्टूबर को होने वाले वरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों को विजयी बनाने के लिए शिक्षकों से व्यापक जनसंपर्क किया। विधायक ने नगर के श्रामदुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेजश् पहुंच कर शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार दुबे, शिक्षक मुनीष मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा, राजकमल दुबे, अतुल शर्मा, और योगेश कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे । विधायक ने एसआरएम इंटर कॉलेज, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता खास, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहित दो दर्जन विद्यालयों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान विधायक के साथ राजू भैया शर्मा, शरद पाल सिंह, परदेसी बाबू और सर्वेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। विधायक ने शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का आश्वासन दिया।
