Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः पंचायत प्रशासक के ऊपर हमला करके दी गई जान से मारने की धमकी, पुलिस से हुई शिकायत


प्रतापगढ/बाबागंज। ग्राम पंचायत प्रशासक को जमीनी विवाद के कारण उसके ही गांव के रहने वाले अराजक तत्वों ने मारपीट दिया और उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दिया। घटना का प्रशासक ने विडियो भी बना लिया है। अब पुलिस से मामलें की शिकायत की गई है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में  जुटी है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज ब्लाक के गुजवर गांव के रहने वाले ग्राम पंचायत प्रशासक मो. सरवर सुत मुनव्वर हुसैन ने अपनी भूमिधरी जमीन में जानवरों को बांधने के लिए छप्पर एवं टिन शेड रखा हुआ था। बीते 5 अक्टूबर को क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने बिना किसी  न्यायिक आदेश के जेसीबी ले जाकर प्रशासक द्वारा रखे गए छप्पर को गिरा दिया और रखें टिन शेड को भी तोड़वा दिया। राजस्व टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही का जब सरवर ने विरोध किया तो गांव के ही कुछ लोग जिनका उस भूमि और विवाद से कोई मतलब नही था, मौके पर जाकर प्रशासक सरवर को मारने पीटने लगे।हल्ला गुहार सुनकर जब गांव के अन्य लोग दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के आंशिक हिस्से का वीडियो भी बन गया। ग्राम पंचायत प्रशासक का आरोप है कि एक तरफ राजस्व टीम ने बिना भूमि का पैमाइश किए ही उसके निजी भूमि में रखें सारे सामान को तोड़ दिया वही दूसरी ओर गांव के अराजक तत्वों ने उसको मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। जबकि हमलावरों  विवादित स्थल से कोई भी वास्ता सरोकार नही था।अपने साथ हुए दोहरे अत्याचार की शिकायत ग्राम पंचायत प्रशासक ने डीएम से लेकर पुलिस तक से की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामलें की जांच करने में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |