Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मैनपुरीः पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख किया नमन


मैनपुरी। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन मैनपुरी में शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस गार्द ने शोक सलामी दी और उपस्थित पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को नमन किया।

प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस पर देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को याद किया जाता है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों के अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शहीद पुलिसकर्मियों की शौर्यगाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के पराक्रम और बलिदान पर उत्तर प्रदेश पुलिस को गर्व है। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |