Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर शुरू


अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के सभी विकासखंडों में सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, मिशन शक्ति, राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज, ग्राम्य विकास और स्वयं सहायता समूह सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। विकासखंड अमेठी में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला मौजूद रहे। वहीं बाजार शुकुल में विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी ने शिविर का शुभारंभ किया। अन्य विकासखंडों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिविरों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों के अनुसार बहुउद्देशीय सेवा शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाना है। शिविर 07 अक्टूबर तक सभी विकासखंडों में संचालित होंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |