शाहबाद। नगर पंचायत शाहबाद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इकरार खां का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं नगर पंचायत स्टाफ में भी शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल और नम आंखों के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला खटपुर निवासी इकरार खां शाहबाद नगर पंचायत में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थे। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों ने कई बड़े चिकित्सकों से उनका उपचार कराया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
इकरार खां जून 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके असामयिक निधन पर नगर पंचायत के सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार में नगर पंचायत अध्यक्ष पति वसीम खा नगर पंचायत कर्मी नावेद मियां, रिजवान खा, रेहानं,सैयद मुजीब मियां वीर सिंह प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे वही चेयरपर्सन सुमबुल नाज व अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने भी नगर पंचायत कर्मी की मृत्यु पर शोक जताया।
