Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत - बृजभूषण सिंह


बल्दीराय मंडल की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर,आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति


सुल्तानपुर। बल्दीराय मंडल में भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल की अध्यक्षता में बल्दीराय ब्लॉक सभागार मे हुई। बैठक में जिला प्रभारी बृजभूषण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर ही संगठन को लगातार मजबूत किया जा सकता है।जिला प्रभारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रोहित अग्रहरि ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह और जिला मंत्री राजेश दुबे निर्माण समेत मंडल पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, घनश्याम तिवारी, नरेंद्र अग्रहरि, माखनलाल, प्रवीण सरोज, मंडल मंत्री राजेश शुक्ला, रामदास, श्रीराम मौर्य, मीना तिवारी, मिथिलेश कोरी, राकेश वर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा द्विवेदी, फैयाज अहमद, अमर बहादुर, शक्ति केंद्र संयोजक रंजीत प्रजापति, संदीप पांडेय, वीरेंद्र मिश्रा, शिवम साहू, रमाकांत मिश्रा, नन्हेलाल यादव, श्रीनिवास शुक्ला, कैलाश नाथ दुबे, जगदीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और मातृशक्ति मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |