Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गालों पर नेचुरल ब्लश पाना चाहते हैं तो बेसन में मिलाकर लगाएं ये चीज


आजकल मेकअप में ब्लशर सबसे खास होता है। हल्के गुलाबी गाल न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि पूरा लुक ही बदल देते हैं। कुछ लोगों की स्किन इतनी सॉफ्ट, ग्लोइंग और चमकदार होती है कि गाल भी गुलाबी नजर आते हैं। कई बार लोग गुलाबी गालों के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग पार्लर में हजारों रुपए खर्च करते हैं। लेकिन इन सबकी बजाय आप कुछ नेचुरल और घरेलू उपाय अपना सकते हैं, जिससे गुलाबी निखार मिलेगा। इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ बेसन, चुकंदर और दूध से इसे तैयार किया जा सकता है।

त्वचा की डीप क्लीनिंग के लिए बेसन अच्छा काम करता है। इससे टैनिंग साफ होती है और चुकंदर चेहरे पर गुलाबी निखार लाता है। दूध चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाता है। ये तीनों चीजें एक फेसपैक में मिलकर जब चेहरे पर लगाई जाती हैं तो इससे गुलाबी निखार आने लगता है। आइये जानते हैं इस पैक को कैसे बनाते हैं।

इस फेसपैक को बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच बेसन लें। बेसन में 2 चम्मच ताजा चुकंदर का रस मिलाएं आप चाहें तो थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं। हालांकि दूध पूरी तरह से ऑप्शनल है। दूध की जगह दही भी मिला सकते हैं। 1 पिंच कस्तूरी हल्दी मिला लें। सारी चीजों से एक फेसपैक जैसा घोल बना लें।

अब चेहरे को साफ कर लें और पूरे फेस पर इस पैक को किसी ब्रश या उंगलियों की मदद से लगा सकते हैं। आंखों के आसपास ज्यादा न लगाएं। पैक को थोड़ी देर लगाने के बाद सर्कुलर मोशन में हाथों को घुमाते हुए मसाज करें। इससे डेड स्किन साफ हो जाएगी। अब इसे 15 मिनट लगा रहने दें और हल्का सूखन पर पानी से धो लें।

अगर आपको इस पैक को लगाकर किसी तरह की जलन, खुजली या कोई परेशानी नहीं हो रही है तो इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर होने वाली टैनिंग दूर हो जाएगी और कुदरती गुलाबी निखार आने लगेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |