Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला लापता डॉक्टर का शव, बॉडी पर चोट का कोई निशान नहीं


दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर आज (बुधवार को) दोपहर एक कार के अंदर डॉक्टर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी मंगल सोसाइटी निवासी डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज के रूप में हुई है। उनकी उम्र 30 साल थी। वह नंदग्राम थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। परिजनों ने मंगलवार को ही उनके लापता होने की शिकायत नंदग्राम थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2:20 बजे डायल-112 के जरिए सूचना मिली कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ब्रेजा कार संदिग्ध हालत में खड़ी है और उसके अंदर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। कार की तलाशी लेने पर उसमें डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज, पुत्र गोपाल स्वरूप, मृत अवस्था में मिले।

प्रारंभिक पुलिस जांच में डॉक्टर के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को शुरुआती तौर पर आशंका है कि ड्रिप के जरिए शरीर में दवा की अधिक मात्रा पहुंचने से उनकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुरादनगर पुलिस ने नंदग्राम थाना पुलिस और मृतक के परिवार को सूचना दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक फील्ड यूनिट ने भी सबूत जुटाए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले, हाल ही में बिजनौर में पत्नी की सलवार पहने पति का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। वहीं, गंगा नदी के किनारे झाड़ियों बीवी की अर्धनग्न लाश मिली थी। इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। ये घटना थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव सदुपुरा के जंगल में हुई थी। जलालपुर काजी गांव के रहने वाले छोटू और उनकी पत्नी सुषमा एक दिन पहले से लापता थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |