Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः व्यापार मंडल पदाधिकारी ने शिकायत दर्ज करने को दी तहरीर! फेसबुक पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी से व्यापारी आक्रोशित


अमेठी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक मामला सामने आया है। जिसको लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी संदीप अग्रहरि ने कोतवाली अमेठी में प्रार्थना-पत्र देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 4 (अमेठी) निवासी संदीप अग्रहरि पुत्र राजेश अग्रहरि ने अपनी फेसबुक आईडी से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी द्वारा नगर के देवीपाटन मंदिर में आयोजित पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण से संबंधित एक पोस्ट साझा की थी।  संदीप अग्रहरि का आरोप है कि उक्त पोस्ट पर वार्ड नंबर 2 निवासी बबलू सरोज पुत्र मोहन सरोज द्वारा टिप्पणी करते हुए अभद्र शब्दावली ष्कुत्ते की टीम घूम रही हैष् का प्रयोग किया गया।  पीड़ित का कहना है कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी से उनकी तथा व्यापार मंडल से जुड़े अन्य सदस्यों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे क्षेत्र में अनावश्यक विवाद और सामाजिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। प्रार्थना-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी व्यापार मंडल से जुड़े लोगों की सोशल मीडिया पोस्ट पर बार-बार विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं, जिसके साक्ष्य (स्क्रीनशॉट) उपलब्ध हैं।   युवा व्यापारी नेता संदीप अग्रहरि ने थानाध्यक्ष कोतवाली अमेठी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने और नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |