Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पिता की डांट से आहत ई-रिक्शा ड्राइवर ने की खुदकुशी


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पिता के डांटने से कथित तौर पर परेशान होकर 21 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा चालक अभिषेक कुमार का शव बुधवार सुबह गड़वार थाना क्षेत्र में एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

थाना प्रभारी (SHO) हितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारी के अनुसार, अभिषेक के पिता ने दो दिन पहले उसे परिवार के सदस्यों की सलाह नहीं मानने को लेकर डांटा था। पुलिस को अंदेशा है कि इसी घटना के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यूपी के कानपुर के निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में 47 वर्षीय सरकारी जनरल सर्जन डॉ. संदीप सिंह ने पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कानपुर देहात के एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में तैनात डॉ. संदीप 4 अक्टूबर को हुए झगड़े के बाद अपने पूजा घर में गए और पूजा स्थल के सामने ही छाती में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी कंचन कमरे में पहुंची और उन्हें खून से लथपथ पाया, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत रीजेंसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने रिवॉल्वर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या पत्नी के साथ हुए विवाद और लगातार अनबन का परिणाम लग रही है। मृतक के पिता राज बहादुर सिंह ने बताया कि संदीप अपनी दूसरी पत्नी कंचन और दो बच्चों के साथ अलग रहते थे और वे अक्सर दंपती के बीच के छोटे-मोटे झगड़ों को सुलझाने के लिए बीच-बचाव करते थे। चचेरे भाई मोहित सिंह ने जानकारी दी कि संदीप की पहली शादी 2007 में एक डॉक्टर से हुई थी, जो 2018 में तलाक पर खत्म हुई और उन्होंने 2019 में कंचन से दूसरी शादी की थी। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |