Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

घर पर बना लें हाई प्रोटीन से भरपूर मठरी, चाय के साथ खाने में आ जाएगा स्वाद


अगर आपको चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन कर रहा है तो मठरी की हाई प्रोटीन से भरपूर रेसिपी बनाकर उसे स्टोर कर सकते हैं। ख़ास बात यह है कि इसे बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह मठरी चना, बेसन से बनाई गयी है जो प्रोटीन से भरपूर है। तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि।
प्रोटीन से भरपूर मठरी के लिए सामग्री


भुनी हुई मूंगफली आधा कप, भुना हुआ चना आधा कप, चावल का आटा 1 कप, बेसन आधा कप, मूंग दाल आधा कप, सफेद तिल 1 बड़ा चम्मच, काला तिल 1 बड़ा चम्मच, रेड चिली फ्लेक्स 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक 1 छोटा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, गरम तेल 3 बड़े चम्मच, पानी ज़रूरत के अनुसार
प्रोटीन से भरपूर मठरी बनाने की विधि

पहला स्टेप: प्रोटीन से भरपूर मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप मूंगफली और आधा कप चना भून लें। जब ये दोनों ठंडे हो जाएं तब इन्हें मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह से बारीक पीस लें।


दूसरा स्टेप: अब एक बड़े बर्तन में चावल के आटे के साथ चना और मूंगफली का मिश्रण, आधा कप बेसन, सफेद तिल, काला तिल, रेड चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा और गरम तेल डालकर आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब उसके बाद, पानी डालकर अच्छी तरह से आटा गूंथ लें। दस मिनट तक सेट होने के लिए रखें।


तीसरा स्टेप: दस मिनट के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और फिर दोनों हथेलियों के बीच दबाकर या हल्के हाथों से बेलकर मठरी का आकार दें। इस बात का ध्यान रखें कि मठरी को बहुत ज़्यादा पतला नहीं बेलना है बल्कि थोड़ा मोटा रखना है। इसे बेलने के बाद इसमें कांटे या चाकू से छोटे-छोटे छेद कर दिए जाते हैं, ताकि यह तेल में फूले नहीं और एकदम खस्ता बने।


चौथा स्टेप: अब कड़ाही में तेल डालें और जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें मठरी डालकर अच्छी तरह से तेल लें। इस दौरान गैस की आंच आप मीडियम रखें। इन्हें तलने के बाद, बटर पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए और फिर एयर टाइट कंटेनर में रखें। जब भी चाय बनाएं तो उसके बाद आप इन कुरकुरे प्रोटीन से भरपूर मठरी का स्वाद उठा सकते हैं। अगर आप हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं तो इसे तलने की बजाय एयर फ्राई भी कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |