Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नीला ड्रम हत्याकांड! आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा


उत्तर प्रदेश के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर 2026 को जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 13 महीने तक चली बहस, 127 तारीखें और 22 से अधिक गवाहों के बयान के बाद आज कोर्ट ने फैसले का ऐलान किया। जिला कोर्ट ने दोनों आरोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है।

मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी थी। अब दोनों के लिए अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है।

सजा सुनाए जाने से पहले बुधवार सुबह अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों दोषियों से सवाल किए। जज ने उनसे पूछा कि क्या वे कुछ कहना चाहते हैं। इस पर दोनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

मार्च 2025 में मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि हत्या के बाद शव के टुकड़े किए गए और उन्हें नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से बंद कर दिया गया। मामले की जांच और लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने 30 सितंबर 2026 को मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |