Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: सड़क मार्ग के किनारे खड़े ट्रैक्टरों से चार बैट्रियां चोरी


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली से चंद मीटर की दूरी पर रायबरेली अयोध्या मार्ग पर बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने रात्रि पुलिसिया गश्त को चुनौती देते हुए मार्ग के किनारे खड़े ट्रैक्टरों की चार बैट्रियां चोरी कर रात्रि पुलिसिया गश्त की पोल खोलकर रखी थी है।इस सम्बन्ध में भेलाई कला निवासी पीड़ित आशिफ उर्फ गुड्डू पुत्र जाबिर अली ने मोहनगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर रायबरेली अयोध्या मार्ग पर उनका घर है।उनके घर के बाहर मार्ग के किनारे खड़े चार ट्रैक्टरों की अज्ञात चोर चार बैट्रियां चोरी कर ले गए। पीड़ित आशिफ ने पुलिस से मामले में चांज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।बहरहाल मोहनगंज चैराहे की यह पहली वारदात नहीं है इससे पहले भी चोरों ने मोहनगंज चैराहे की कई दुकानों को अपना निशाना बनाते रात्रि पुलिसिया गश्त की पोल खोल चुके हैं। बावजूद खुलासे की छोड़िये पुलिस ने किसी एक वारदात को गंभीरता से नहीं लिया है।यहीं कारण है कि चोर एक के बाद एक लगातार आए दिन इस तरह की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं।और पुलिस अगली वारदात के होने के बेसब्री से इंतजार में रहती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |