Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार


दिल्ली, हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में एफबीआई (FBI) ने गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर हरियाणा दिल्ली में कई बड़े आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इंटरपोल ने इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ था। हिमांशु भाऊ ने बिग बॉस विनर रहे एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। गुजरात की हाई सिक्यूरिटी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से इसकी काफी पुरानी दुश्मनी है। हमेशा ये लॉरेंस के खिलाफ रहता है। गिरफ्तारी के बाद हिमांशु भाऊ को जल्द भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

हिमांशु भाऊ को उसके गांव में हिमांशु उर्फ भाऊ रिटोलिया के नाम से जाना जाता है। हिमांशु हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक उसका जन्म साल 2002 में हुआ था और 17 साल की कम उम्र में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। साल 2020 में हिमांशु हिसार बाल सुधार गृह से 20 लड़कों के साथ फरार हो गया था।

क्रिमिनल हिस्ट्री की बात करें तो हिमांशु भाऊ काफी कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में आ गया था। हरियाणा और दिल्ली पुलिस की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में शामिल था। हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक, हिमांशु भाऊ और उसके साथियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। इस कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ इंटरपोल का नोटिस भी जारी हो चुका है। हिमांशु भाऊ का गैंग दिल्ली और हरियाणा में काफी समय से सक्रिय है और वह खुद अपराध के बाद पुर्तगाल से होकर अमेरिका भाग गया था और वहीं से अपना गैंग चला रहा था।

हिमांशु भाऊ वही गैंगस्टर है जिसने यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग कराई थी। इस घटना के बाद से ही दिल्ली और हरियाणा पुलिस उसकी तलाश में थी और इंटरपोल के जरिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। वह विदेश में बैठकर ही अपने गैंग को ऑपरेट करता था और नीरज बवाना गैंग का करीबी है। हिमांशु भाऊ मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रतौली गांव का रहने वाला है और वह और उसके गैंग पिछले एक साल से दिल्ली में काफी एक्टिव हैं। उसके गैंग ने पिछले छह महीनों में कई बड़े अपराध को अंजाम दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |