Tiger Sroff Attack Case में खुलासा, जंगल में शूटर्स ने की थी शूटिंग की प्रैक्टिस
October 24, 2026
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि क्राइम ब्रांच की जांच में एक नया खुलासा किया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ऋतिक, रेहान अंसारी और फूल सिंह ने बताया है कि उन्होंने मुंबई की आरे कॉलोनी के घने जंगल में फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। उनकी प्रैक्टिस 3 से 4 दिनों तक औसतन 2 से ढाई घंटे तक चलती थी। इस प्रैक्टिस के बाद ही उन्होंने रविवार शाम को वारदात को अंजाम दिया था।
टाइगर श्रॉफ के घर पर गोलीबारी करने वाले आरोपियों को लेकर जानकारी सामने आई है कि आरोपियों ने मुंबई के आरे कॉलोनी के जंगलों में तीन राउंड फायरिंग कर गन प्रैक्टिस की थी। इस मामले में एक स्थानीय चरवाहे ने दावा किया है कि घटना से कुछ दिन पहले उसने इलाके में तीन राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। जिस जगह पर गन चलाने की प्रैक्टिस की गई, वहां के एक चरवाहे ने इस बात की पुष्टि की है।
शूटर्स ने बताया कि शूटिंग प्रैक्टिस के दौरान पहले ये लोग एयरगन से फायरिंग करते थे। बाद में, असली पिस्टल से एक ने दो राउंड, जबकि दूसरे ने एक राउंड फायर किया था। फायरिंग में इस्तेमाल होने वाला असली हथियार उन्हें 17 अक्टूबर को होटल में मिला था, जिसके बाद उसी शाम इन तीनों ने आरे कॉलोनी के जंगल में एक सुनसान जगह पर पहुंचकर वहां फायरिंग का अभ्यास किया था।
मुंबई पुलिस को शक है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले हमलावरों को उनके हैंडलर्स ने तब सतर्क कर दिया था, जब 18 अक्टूबर की घटना की टीवी न्यूज़ कवरेज में उनके चेहरे दिखाई दिए। मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि हमलावर कथित तौर पर फोन कॉल और मैसेज के ज़रिए अपने हैंडलर के संपर्क में थे और घटना के दौरान उनसे निर्देश और अपडेट ले रहे थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद शूटर अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे। आरोपी और उनके हैंडलर्स मीडिया रिपोर्ट पर भी नजर बनाए हुए थे। बताया जा रहा है, आरोपियों की तस्वीर सामने आने के बाद हैंडलर्स द्वारा उन्हें जल्द से जल्द निकल जाने की सूचना दी गई...उसकी तस्वीर सामने आने की जानकारी भी हैंडलर्स ने ही शूटरों को दी थी।
