Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में गिरफ्तार


भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया दोनों एक साथ अमेरिका में रह थे और FBI ने दोनों को एक साथ गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को लास वेगास में एफबीआई ने गिरफ्तार किया है। दोनों गैंगस्टरों की एक साथ गिरफ्तारी की खबर से विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की तरह नीरज फरीदपुरिया भी हरियाणा पुलिस का मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था।

भारत का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। हिमांशु भाऊ NIA, दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF की हिट लिस्ट में भी था और कई राज्यों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2023 में इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |