प्रतापगढः जिला कारागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई
October 02, 2026
प्रतापगढ़। जिले में जिला कारागार प्रतापगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। सर्वप्रथम कारागार के मुख्यद्वार पर पूर्वान्ह 9 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा कारागार के मुख्यद्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर मार्त्यापण किया गया। तत्पश्चात् स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। मिष्ठान वितरित किया गया। कारागार के अन्दर 10 बजे से बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम तथा वैष्णव जनतो बांके कहिये पीर पराई जाने .......था अन्य देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के दौरान बापू के बताये रास्ते पर चलने और हिंसा न करने का संकल्प लिया गया। बंदियों को जागरूक किया तथा वकील न होने पर निःशुल्क अधिवक्ता दिलाने की बात कही। अन्त में अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर्स लाला राम, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
