Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः विकास के दावों की खुली पोल ! लखनऊ मेयरध्नगर आयुक्त की सख्ती, सुस्त रफ्तार पर ठेकेदारों की शामत


लखनऊ। शहर के विकास कार्यों में लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार को मैदान में उतरकर शहर के विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फाइलों में चल रहे विकास और धरातल पर सुस्त पड़ी रफ्तार की पोल खोलकर रख दी। निरीक्षण के दौरान जहां एक तरफ अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में सुस्त निर्माण कार्य देख नगर आयुक्त का पारा हाई हो गया, वहीं उन्होंने लापरवाह ठेकेदारों को सीधी चेतावनी देते हुए आर-पार के मूड में सख्त तेवर दिखाए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज मे चल रहे निर्माण कार्य की कछुआ चाल देखकर नगर आयुक्त खासे नाराज हुए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदार को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही दो टूक कहा कि यदि काम में तुरंत तेजी नहीं लाई गई, तो ठेकेदार को डिबार (ब्लैकलिस्ट) करने की सख्त कार्रवाई की जाएगी। बंधा रोड आरआर वर्कशॉप मे निरीक्षण दौरान नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और तय समय सीमा के भीतर काम गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के इस दौरान नगर आयुक्त ने कश्मीरी मोहल्ला स्कूल का भी रुख किया, जहां उन्होंने बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर के निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी या हीला-हवाली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि वे खुद मैदान में उतरकर इन प्रोजेक्ट्स की नियमित निगरानी करें और समय सीमा के भीतर काम पूरा कराएं।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता और मुख्य लेखा अधिकारी महामिलिंद लाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अब देखना यह होगा कि नगर आयुक्त की इस ताबड़तोड़ और सख्त कार्रवाई के बाद सुस्त पड़े ठेकेदारों की नींद टूटती है या फिर प्रशासनिक चाबुक का असर धरातल पर भी देखने को मिलता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |