लखनऊः नगर निगम द्वारा राजा राज रघुवर सिंह साहब की 94वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया
October 24, 2026
लखनऊ। नगर निगम द्वारा लालबाग स्थित झंडी वाला पार्क में श्रद्धेय राजा राज रघुवर सिंह साहब की 94वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राजा राज रघुवर सिंह साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा छतरी का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में राजमाता मालती देवी , विधायक विनोद शंकर अवस्थी , अध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र सिंह , पार्षद प्रमोद सिंह राजन , खीरी के राजा राजेश्वर सिंह , राजा तिलोई गोपेंद्र सिंह सहित विभिन्न राजघरानों से आए राजपरिवारों के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।इस आयोजन के माध्यम से राजा राज रघुवर सिंह साहब के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनकी स्मृति को नमन किया गया। छतरी का लोकार्पण ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
