Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान ! अलीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया अभियान, 4 नए लाइसेंस भी बनाए


लखनऊ। शहर में पालतू कुत्तों के लाइसेंस संबंधी नियमों को लेकर नगर निगम लखनऊ अब सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में शनिवार सुबह नगर निगम द्वारा जोन-3 अंतर्गत अलीगंज के विभिन्न क्षेत्रों सेक्टर जे, एल तथा महानगर के आस पास में पालतू कुत्तों के लाइसेंस की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर पशु कल्याण की टीम द्वारा सुबह 6रू30 बजे प्रारंभ किया गया। अभियान में प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड एवं निगम कर्मी अभिनव भारती, राजेश उपाध्याय, शिवेक, फुरकान आदि उपस्थित रहे।अभियान के दौरान बिना लाइसेंस श्वान पालने के मामले सामने आने पर 4 व्यक्तियों से कुल 2000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के साथ ही मौके पर ही 4 लाइसेंस भी जारी किए गए। कुल मिलाकर 24000 रुपये नगर निगम कोष में जमा किए गए। कई लोग ऐसे मिले जिनका लाइसेंस तथा वैक्सीनेशन पूर्ण था।नगर निगम आंकड़ों के अनुसार लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में लगभग 10,000 पालतू कुत्ते पंजीकृत या अपंजीकृत अवस्था में रह रहे हैं।अभी मात्र 3400 लाइसेंस ही बने हैँ,नगर निगम का यह अभियान इस संख्या को नियंत्रित करने एवं सार्वजनिक सुरक्षा व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है।कुत्ते का लाइसेंस केवल रैबीज टीकाकरण प्रमाण पत्र और पालतू पशु अनुज्ञप्ति, नियंत्रण तथा विनिमयन उपविधि 2025 के पालन संबंधी शपथ पत्र के आधार पर जारी किया जाता है। लाइसेंस ऑनलाइन नगरनिगमकीवेबसाइटसउब.नच.दपब.पद पर बनाया जा सकता है या पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में भी आवेदन किया जा सकता है।पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया अभियान के माध्यम से लोगों में लाइसेंस तथा रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना है। नगर निगम लाइसेंस, वैध एंटी रैबीस प्रमाण पत्र देखने के बाद ही निर्गत कर्ता है।डॉ. अभिनव वर्मा ने सभी पालतू श्वान मालिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से लाइसेंस बनवाएं, रैबीज टीकाकरण समय पर कराते रहें, तथा कुत्ते को टहलाते समय मजबूत लीश का प्रयोग अवश्य करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |