प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, मीरा भवन प्रतापगढ़ में मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य एजेंडा आगामी शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशानिर्देश पर 2 से 8 तारीख तक चार चरण में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विधानसभा वार बैठकें आयोजित कर चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की रणनीति बनाये और सपा प्रत्याशियों को एक-एक वोट डलवाकर विजय दिलायें।
और कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना और मतदान का अधिकार सुनिश्चित होना आवश्यक है। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की जानकारी लेकर पात्र मतदाताओं को ैप्त् प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। और निर्णय लिया गया कि आगामी 7 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर चुनाव आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, जिला उपाध्यक्ष जीतलाल यादव, आशुतोष पाण्डेय, वासिक खान, जावेद अख्तर, भींयाराम पटेल, गुलफाम खान, शहरे आलम, संदीप यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, अनिल यादव, आरके भीम, रामबहादुर पटेल, रामधन यादव, अहमद अली, विनीत यादव, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, निसार अहमद, अब्दुल हई, प्रकाशचन्द्र उपाध्याय, जगदीश मौर्या, सफात अहमद, हरीश शुक्ला, रामआसरे सरोज, उत्तम सिंह, सचिन शर्मा, सचिन मौर्य, मो.असलम, कमलेश सरोज, सोनू यादव, सत्यनारायण यादव, मो. साहिल, भागीरथी यादव सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
