Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुर: दुर्गा नवमी पर जगह-जगह हुए भंडारे, घरों में हुआ कन्या पूजन


सिंहपुर/अमेठी।  क्षेत्र में दुर्गा नवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवरात्रि के अंतिम दिन गुरुवार को सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चलने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवमी के अवसर पर क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कहीं हलवा-पूड़ी तो कहीं छोला-पूड़ी का प्रसाद बांटा गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, नवरात्रि के अंतिम दिन लोगों ने अपने घरों में भी कन्या भोज का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया तथा दक्षिणा और उपहार देकर विदा किया। पूरे क्षेत्र में मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नौ दिनों तक चले पूजा महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शाम को विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की अंतिम आरती की जाएगी। इसके बाद अगले दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई देंगे और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |