Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मीडियाकर्मी का पीछा करके मीडियाकर्मी और उसके साथी दो दी गई जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत


कुंडा/प्रतापगढ़।  जिला मुख्यालय की मीटिंग में शामिल होने जा रहे पत्रकार का पीछा कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुंडा क्षेत्र के एक ओयो होटल संचालक समेत कुछ लोगों ने पत्रकार और उसके साथी का पीछा किया और रास्ते में धमकी दी। साथी के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पत्रकार ने सीओ कुंडा को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं उसके साथी ने भी एसपी प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुई घटना की शिकायत की है।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फरेदूपुर निवासी अनुराग तिवारी पुत्र रावेंद्र तिवारी कुंडा तहसील मुख्यालय पर एक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य करते हैं। सोमवार को वह अपने साथी अमरनाथ पुत्र भैरव प्रसाद निवासी ग्राम बरई के साथ बाइक से प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय में होने वाली मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे।जैसे ही दोनों कुंडा कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ के पास पहुंचे, तभी एक ओयो होटल संचालक समेत कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पीछा करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। अनुराग के साथी अमरनाथ के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद अनुराग तिवारी ने पूरे मामले की तहरीर कुंडा पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं उनके साथ मौजूद अमरनाथ ने एसपी प्रतापगढ़ के यहां पहुंचकर अपने साथ हुई घटना के संबंध में अलग से प्रार्थना पत्र दिया।

शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ितों का कहना है कि घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लाइव लोकेशन से पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |