Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत डाकघर में हुई फिलेटली परीक्षा, 39 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा


प्रतापगढ़। फिलेटली को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से रविवार को प्रतापगढ़ प्रधान डाकघर में दीन दयाल स्पर्श योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

योजना के तहत कक्षा 6, 7, 8 और 9 के कुल 52 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 39 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतापगढ़ प्रधान डाकघर परिसर में संपन्न हुई। परीक्षा में वीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ कॉलेज, संस्कार पब्लिक इंटर कॉलेज लालगंज, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल और संस्कार ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। वीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज के शिक्षक भी परीक्षा के दौरान मौजूद रहे।

परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए हर्ष शर्मा, निरीक्षक डाकघर केंद्रीय प्रतापगढ़, शैलेन्द्र पांडेय, परिवाद निरीक्षक तथा मनोज पाण्डेय, डिप्टी पोस्टमास्टर प्रतापगढ़ प्रधान डाकघर परीक्षक के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अमित कुमार और सौरभ मंडलीय कार्यालय प्रतापगढ़ तथा सुरेंद्र कुमार और फैजल एमई प्रतापगढ़ प्रधान डाकघर ने सहयोग किया।

डाक विभाग के अनुसार योजना के तहत सफल चयनित विद्यार्थियों को 6,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों का चयन प्रदेशभर में आयोजित परीक्षा के परिणाम के आधार पर किया जाएगा।

दीन दयाल स्पर्श योजना की परीक्षा के प्रभारी प्रवर डाकपाल संजय गुप्ता रहे। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |