पीलीभीत: पटाखा विवाद में घर में घुसकर मारपीट, पांच पर मुकदमा वृद्धा, दिव्यांग पुत्र और नाबालिग समेत चार को पीटने का आरोप, तमंचा लहराकर धमकाने की शिकायत
October 24, 2026
पूरनपुर। माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर कस्बे में पटाखा फेंकने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वृद्धा कमला देवी ने आरोपियों पर लोहे की रॉड से हमला करने, तमंचा लहराकर परिवार को डराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है कमला देवी के मुताबिक, 22 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे उनका नाबालिग पौत्र प्रांशु घर के अंदर था इसी दौरान पड़ोस के रामबहादुर यादव, उनके पुत्र कपिल यादव, बेबी सिंह यादव, आजाद और युवराज उर्फ राजा कथित तौर पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तमंचे के साथ घर में घुस आए उन्होंने प्रांशु पर पटाखा फेंकने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। कमला देवी का आरोप है कि रामबहादुर ने लोहे की रॉड से हमला कर उनकी जांघ में चोट पहुंचाई इसके बाद उनके दिव्यांग पुत्र रंजीत सिंह और नाबालिग पौत्र प्रांशु को भी पीटा गया छोटे पुत्र मनजीत सिंह को घसीटकर घर से बाहर खींचने का प्रयास किया गया, जिससे उनकी दोनों कोहनियों में चोटें आईं। आरोपियों पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
