पीलीभीत: दिलावरपुर में खूनी संघर्ष,11 घायलय दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज! पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने का आरोप, महिलाओं समेत घायलों को सीएचसी भेजा
October 24, 2026
पूरनपुर। घुंघचाई चैकी क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है गांव निवासी रामनिवास और भगवानदीन पुत्र नेतराम के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे मारपीट में एक पक्ष के ताराचंद्र, किशन कुमार, अजय कुमार, सुंदरा देवी और हृदयांश घायल हो गए वहीं, दूसरे पक्ष के नेतराम, श्यामाचरण, संजय, सुनील कुमार, जगरानी और विमला देवी को चोटें आईं घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया इसके बाद दोनों पक्षों ने घुंघचाई थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
