पीलीभीत: बीएलओ के पति पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पप्पू शाह ने कोतवाली में दी तहरीर
October 24, 2026
पूरनपुर। मतदाता सूची में नाम देखने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) पप्पू शाह ने बीएलओ के पति पर फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तहरीर के मुताबिक, 24 अक्टूबर को सुबह करीब 11रू30 बजे पप्पू शाह इंदिरा नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बूथ संख्या 279 की मतदाता सूची देखने पहुंचे थे वहां बीएलओ मौजूद नहीं थीं आरोप है कि मोबाइल पर संपर्क करने के बाद उन्होंने मतदाता सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया, लेकिन कुछ देर बाद बीएलओ के पति ने सपा विधानसभा महासचिव के मोबाइल पर फोन कर उनसे बात की पप्पू शाह का आरोप है कि इस दौरान आदिल ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और दोबारा मतदाता सूची देखने की बात न करने को कहा पप्पू शाह ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी है।
