Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौजः रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का जल्द होगा अनावरण-असीम अरुण


  • विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण


कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने पाल चैराहे पर लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की भव्य प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्य का निरीक्षण भी किया। 

मंत्री असीम अरुण ने बताया कि पाल चैराहे पर रानी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की योजना पर कार्य पूर्णता की ओर है। प्रतिमा स्थल पर पहुँच चुकी है और स्थापना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

28 तारीख तक आचार संहिता है। इस दौरान जो भी अवशेषध्शेष कार्य हैं उन्हें तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। आचार संहिता समाप्त होने के उपरांत किसी शुभ दिवस पर माता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा। पाल चैराहे के पास कराए जा रहे विकास कार्य का भी मंत्री असीम अरुण ने निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि ष्रानी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा हम सभी को उनके द्वारा स्थापित विकास, संस्कृति और धर्म के आदर्शों पर चलने की निरंतर प्रेरणा देगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |