Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः शिवरतनगंज पुलिस ने चार वारंटियों को पकड़ा


अमेठी। जनपद में अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटों से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवरतनगंज पुलिस ने गुरुवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जिले में वांछित एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिवरतनगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, वाद संख्या 1303/15 में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 504 से संबंधित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शिवराम लोध (41) और रामकेवल (60), निवासी तोता नगर मजरे जुगराजपुर, थाना शिवरतनगंज, तथा खुशीराम लोध (45), निवासी जलालपुर तिवारी, थाना जगदीशपुर, जनपद अमेठी शामिल हैं। वहीं, वाद संख्या 1370/15 में धारा 323 और 504 से संबंधित वारंटी हरीराम (50), निवासी पट्टी बक्शी मठ मजरे पन्हौना, थाना शिवरतनगंज को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस प्रकार पुलिस ने अलग-अलग वादों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चार आरोपियों को पकड़ा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, उपनिरीक्षक बलराम सिंह यादव, कांस्टेबल ऋषभ कुमार, कांस्टेबल आदर्श सिंह तथा पीआरडी जवान सिकन्दर अली और अम्बिका प्रसाद शामिल रहे। शिवरतनगंज पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |