सिंहपुर: स्कूल वैन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल
October 22, 2026
सिंहपुर/अमेठी। थाना क्षेत्र इनहौन के अंतर्गत लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर हैदरगढ़ की तरफ से इन्हौना की तरफ जा रही स्कूली बैंन जो निकट के कैथा गांव धनपाला स्कूल के बच्चों को लेकर गुजर रही थी वही बहन में बैठे बच्चे अनहोनी का शिकार होने से बच गए एनएच हाईवे पर गोसाई का पुरवा के निकट दो सामने से निकल रहे दो बाइक सवार को जोर की टक्कर मार दी युवकों की पहचान लोहरा मउ जनपद सुलतानपुर निवासी राकेश धीरज कुमार जोर की टक्कर लगने पर गंभीर रुप से घायल हो गए मौके पर रहे ग्रामीणों ने उनकी मदद की वहीं मौके पर पहुंची क्षेत्र पुलिस ने आनन-फानन घायलों को जगदीशपुर सीएससी इलाज के लिए भेजा मौके पर इलाज के दौरान घायल राकेश कुमार की ही मौके पर मृत्यु हो गई वहीं धीरज गंभीर रूप से घायल बता जा रहा है घायलों की ओर से उनके परिजनों द्वारा किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है वही इस मामले में पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
