Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: संदिग्धावस्था में कटे धान के खेत में मिला युवक का शव


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के पाण्डेय का पुरवा गूजीपुर में 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कटे हुए धान के खेत में मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गूजीपुर निवासी 16 वर्षीय युवक सतीश पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा कालिकन धाम में चाट की दुकान में मजदूरी करता था।सुबह सोमवार को चाट की दुकान पर मजदूरी करने गया था लेकिन वापस नहीं आया तो परिजनों ने शाम को ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन पता नहीं चला मंगलवार को नाते-रिश्तेदारों के यहां जानकारी न मिलने पर मृतक सतीश के पिता बद्री प्रसाद और माता विमला थाना संग्रामपुर गई जहां थाना संग्रामपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गुरुवार दोपहर मृतक के घर से मात्र 200 मीटर दूर लाल पाण्डेय के कटे धान के खेत में औंधे मुंह शव पड़ा मिला परिजनों ने शव की पहचान सतीश के रूप में की मौके पर पुलिस बल ,एस ओजी टीम डाग स्क्वायड टीम, फोरेंसिक टीम संग्रामपुर पुलिस बल पीपरपुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा मृतक का शव बहुत दुर्गंध दे रहा था। पंचायतनामा कराकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता बद्री प्रसाद वर्मा ने बताया कि चार बच्चों में सबसे छोटा मेरा बेटा सतीश 16 वर्ष अपना खर्च निकालने के लिए रामलाल चाट वाले के यहां काम करता था सोमवार को सुबह गया था शाम को नहीं लौटा तो हमने थाना संग्रामपुर में लिखित तहरीर दी पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि  एक शव कटे धान के खेत में पड़ा है जब मै मौके पर पहुंचा तो पहचाना कि यह शव सतीश का है मृतक की मां विमला देवी ने हत्या की आंशका जाहिर करते हुए चाट वाले व गांव के दो बच्चों का नाम बताया मौके पर पहुंचे सीओ अमेठी श्र्वेताभ भास्कर ने बताया कि थाना संग्रामपुर क्षेत्र के गूजीपुर पुर में 16 वर्षीय युवक का शव मिला  उन्होंने बताया कि मृतक के पिता बद्री प्रसाद द्वारा बच्चे के गायब होने की तहरीर दी गयी थी पीड़ित की तहरीर पर थाना संग्रामपुर में गुमशुदगी दर्ज कर संग्रामपुर पुलिस जांच कर रही थी आज मृतक के गांव के पास पुलिस जांच में एक युवक का शव मिला जिसकी पहचान सतीश के रुप में हुई शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |