Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण! सुरक्षा व्यवस्था परखी, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश


बल्दीराय/सुलतानपुर। बल्दीराय क्षेत्र में रविवार को अष्टमी से ऐतिहासिक दुर्गापूजा की शुरुआत हो रही है। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने और मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में रविवार को नायब तहसीलदार बल्दीराय ने थाना प्रभारी के साथ अशरफपुर स्थित गोमती नदी के तट पर पहुंचकर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |