Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: शारदीय नवरात्र पर बल्दीराय पुलिस अलर्ट, वलीपुर बाजार में निकला पैदल मार्च! ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर


बल्दीराय/सुलतानपुर। शारदीय नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बल्दीराय पुलिस ने वलीपुर बाजार क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। मार्च की शुरुआत इब्राहिमपुर मस्जिद से हुई, जो समेती बाजार तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

पैदल मार्च में क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह तथा चैकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह, मुलायम, मुकेश, अभिषेक, लक्ष्मण यादव और पंकज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

नवरात्र पर्व के मद्देनजर पुलिस ने बाजार और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की गई, ताकि भीड़भाड़ वाले स्थानों और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी और ड्रोन निगरानी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने का प्रयास किया गया। नवरात्र पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |