Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुर: भदैया शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने कलहु पाल, अजय कुमार भास्कर मंत्री निर्विरोध निर्वाचित! सैकड़ों शिक्षकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ अधिवेशन एवं चुनाव, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ


सुलतानपुर । विधानसभा लम्भुआ के भदैया उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की क्षेत्रीय इकाई भदैया का अधिवेशन एवं चुनाव 16 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। जनपदीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव में कलहु पाल को अध्यक्ष तथा अजय कुमार भास्कर को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अधिवेशन में सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लेकर नवगठित कार्यकारिणी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बीआरसी भदैया के वरिष्ठ लिपिक श्याम किशोर दुबे द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अधिवेशन में पर्यवेक्षक के रूप में दामोदर प्रसाद तिवारी एवं तौहीद अहमद ने चुनाव संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया। पर्यवेक्षकों ने सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।

अध्यक्ष पद के लिए कलहु पाल तथा मंत्री पद के लिए अजय कुमार भास्कर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच में दोनों प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए। दोनों पदों पर अन्य कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण पर्यवेक्षकों ने कलहु पाल को अध्यक्ष और अजय कुमार भास्कर को मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कलहु पाल ने पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें रामचंद्र यादव, रजनीश सिंह और मुन्ना लाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। अजय कुमार भास्कर मंत्री, जफर अहमद, देवी शंकर यादव, अयोध्या प्रसाद एवं शकुंतला यादव संयुक्त मंत्री बनाए गए। अनिल कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, संजीत को लेखाकार तथा राम मिलन मौर्य को आय-व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवगठित कार्यकारिणी को जनपदीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। इस दौरान शिक्षकों ने संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक शिवराम यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अकबाल द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लहुरी राम और रामसागर यादव उपस्थित रहे।

अधिवेशन में जनपदीय कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव, जनपदीय मंत्री संतोष कुमार पांडे, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार उपाध्याय, ब्लॉक मंत्री विपिन कुमार यादव, अंजनी कुमार शर्मा, राजकुमार यादव सहित भदैया ब्लॉक के समस्त संकुल, एआरपी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अंत में सभा अध्यक्ष शिवराम यादव ने अधिवेशन समारोह के समापन की घोषणा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |