Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: स्थानीय समस्याओं को लेकर पीडीए पंचायतों में जनसंवाद जारी - दिव्या पी. गंगवार


बीसलपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार 130 विधानसभा बीसलपुर में महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी दिव्या पी. गंगवार के नेतृत्व में पीडीए जन-जागरूकता अभियान के तहत पंचायतों एवं चैपालों के माध्यम से जनसमस्याओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान बीसलपुर क्षेत्र में किसानों को गन्ना भुगतान समय पर दिलाने, धान खरीद केंद्रों पर किसानों की उपज की उचित खरीद, छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, गांवों की जर्जर सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई एवं जलभराव से निजात’’ दिलाने जैसे मुद्दे उठाए गए। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों एवं दवाओं की उपलब्धता, युवाओं के लिए रोजगार, पात्र परिवारों को आवास एवं पेंशन तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं देने की मांग की गई।दिव्या पी. गंगवार ने कहा कि ग्रामीण जनता की समस्याओं का समाधान, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने समाजवादी सरकार की समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण एवं 108 एम्बुलेंस सेवा जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए जनकल्याण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर संवाद जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर  तोड़ने का काम किया है सपा सरकार आते ही महंगाई कम की जाएगी भाजपा सरकार ने केवल कागजों में ही विकास कार्य किए हैं धरातल पर कोई विकास दिखाई नहीं दे रहा है समाजवादी पार्टी सरकार में जो योजनाएं चलाई गई वह धरातल पर दिखाई दे रही है सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बेरोजगारों को ई रिक्शा दिया गया जिसे चलकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं भाजपा ने बेरोजगारों को कोई रोजगार नहीं दिया बल्कि महंगाई बढ़ाकर उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।इस मौके पर चैधरी प्रदीप सिंह पटेल, रूप लाल महातिया, सालिक राम गंगवार, ओम पाल, प्रमोद कुमार, अरुणेश कुमार, पाती राम सागर, मुकेश भटनागर कंसल गौतम, निमेष कुमार मौर्य, राकेश प्रजापति भूदेव गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |