Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुरः आरा मशीनों पर प्रतिबंधित लकड़ी का ढेर, विभाग बेखबर


जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहाँ प्रतिबंधित पेडो की कटान  के लिए आए दिन आला अफसरों को कडे फरमान जारी करती रहती है। तो वहीँ जिम्मेदारों के रहमो करम पर धडल्ले से चल रही आरा मशीनें जहां अवैध लकडियों का अंबार लगा हुआ है।विभागीय अधिकारी बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत वारिस गंज, आनन्द नगर, रानीगंज,हारी मऊ,मुजाहिद खाना जगदीशपुर,समेत क्षेत्र में दर्जनों चल रही आरा मशीनें जहां कुछ का लाईसेंस कुछ बगैर कागजात के वन कर्मियों की सांठगांठ से चल रही है।वन माफिया नीम आम जामुन शीशम महुआ सागौन आदि प्रतिबंधित पेडो को काट काट कर मशीनों पर लकड़ी इकट्ठा करते रहते हैं वहीं से वाहनो मे भरकर बाहर सप्लाई होती रहती हैं । बावजूद इसके जिम्मेदार सबकुछ जानते हुए अंजान बने रहते हैं आसपास के लोगो ने बताया कि मशीन चलने पर उडने वाले बुरादे ने लोगो की नींद हराम कर रखा है। हैरानी की बात तो यह है कि रोड के किनारे पड़े अवैध लकड़ियों के बोटें आवागमन में अवरोध पैदा कर रहे हैं। जिसके चलते किसी समय भी दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच करने के उपरांत आरा मशीन मालिकों के विरुद्ध कडी कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |