Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गौरीगंज: भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन! महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर


गौरीगंज/अमेठी। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के सवाल पर कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरोध में सोमवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विषुव मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। महिलाओं का नेतृत्व जिला मंत्री आशा बाजपेयी ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और न्याय की आवाज बुलंद की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पदाधिकारी महिला मोर्चा श्रीमती अनीता सिंह उपस्थित रही। प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर से जुड़े कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम के विरुद्ध महिला विद्यार्थियों के यौन शोषण से संबंधित आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए।जबकि जेएनयू ने बर्खास्त कर दिया है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस महिला अधिकारों और सम्मान की बात करते हुए लड़की हूं, लड़ सकती हूं जैसे नारे देती है, लेकिन जब उसके अपने नेताओं पर गंभीर आरोप सामने आते हैं, तब उसकी प्रतिक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है। महिला सम्मान किसी राजनीतिक दल का चुनावी नारा मात्र नहीं, बल्कि समाज और राजनीति की बुनियादी जिम्मेदारी है। महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नारी की गरिमा, सुरक्षा और न्याय के प्रश्न पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले राजनीतिक दलों को अपने आचरण और जवाबदेही से भी यह सिद्ध करना चाहिए कि वे वास्तव में महिला अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की अस्मिता और सम्मान से जुड़े प्रत्येक मामले में निष्पक्ष जांच, न्यायपूर्ण कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय मिलना सर्वोपरि होना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |