अमेठीः पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम का प्रसारण
October 13, 2026
अमेठी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का मंगलवार, 13 अक्टूबर को नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी सुलतानपुर-अमेठी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अमेठी शशांक चैधरी, पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अमेठी श्वेताभ भास्कर ने जनपद के ग्राम प्रहरियों के साथ कार्यक्रम को देखा और सुना। इस दौरान ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान को रेखांकित किया गया। बताया गया कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा पुलिस और आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
