Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रामपुर: ध्वजारोहण व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती! सत्य निष्ठा और कर्तव्य निष्ठा की भी दिलाई गई शपथ


शाहबाद। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवकी नंदन द्वारा कोतवाली परिसर में ध्वजारोहण किया गया और सभी स्टाफ को सत्य निष्ठा,कर्तव्यनिष्ठा और अहिंसा  के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और स्वच्छता हेतु अभियान चलाकर अग्निशमन एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय की टीम के साथ परिसर में साफ सफाई का कार्य पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा कराया गया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ, अग्निशमन कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं कोतवाली  शाहबाद का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |