लखनऊ: मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगो को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया
October 15, 2026
लखनऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी, के निर्देशों के क्रम में डा0 आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नग0प्रा0स्वा0केन्द्र फैजुल्लागंज, लखनऊ, क्षेत्रीय आशा एवं ए0एन0एम0 की टीम के द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के हनुमन्तपुरम-। एवं संत कबीरनगर में 60 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। क्षेत्र में आवश्यक दवायें क्लोरीन गोलियों एवं ओ0आर0एस0 पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी। क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है स मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा हनुमन्तपुरम नियर जगलाल पेट्रोल पम्प में 45 एवं कबीरनगरमें 40 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया स अधीक्षक,सामु0स्वा0केन्द्र काकोरी डा0 के0डी0 मिश्रा के निर्देशन में सामु0स्वा0केन्द्र काकोरी की टीम द्वारा सैथा में 100 घरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा किट वितरित की गयी। डेंगू के 21 नये धनात्मक रोगी पाये, जिसमें सरोजनीनगर 01,चन्दरनगर04, माल 02, इन्द्रिय नगर06,एन के रोड02,अलीगंज 03,चिनहट 02,सिल्वर जुबलि 01के है।
