लखनऊः जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम द्वारा मेडिकल विभाग के प्रशिक्षु बच्चों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली बीमारियों के बारे मे जागरूक किया गया
October 06, 2026
लखनऊ। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, की अध्यक्षता में डॉ निशांत निर्वाण,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारीध्नोडल अधिकारी,जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, के निर्देशन में जिला तम्बाकू नियंत्रण टीम से डॉ मयंक चैधरी जिला, सलाहकार एवं विनोद सिंह यादव,सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा आज वीरांगना अवन्ति बाई जिला महिला चिकित्सालय,लखनऊ में चिकित्सालय के स्टाफ एवं मेडिकल विभाग के प्रशिक्षु बच्चो को एफ जी डी के माध्यम से तम्बाकू के दुष्प्रभावों के बारे में प्रशिक्षित किया गया तथा लोगों को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली विमारियो के बारे में जागरुक किया गया तथा तम्बाकू उन्मूलन केन्द्र एवं कोटपा अधिनियम 2003 की धाराओं के बारे में जानकारी दिया गया ।
