लखनऊः सीएचसी काकोरी अधीक्षक डॉ.के.डी.मिश्रा के निगरानी में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा 92 घरो का सर्वे किया गया
October 06, 2026
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .एन.बी. सिंह के निर्देश परमंगलवार को सीएचसी काकोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.के.डी.मिश्रा की निगरानी में चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा टांडखेडा,गुलाबीखेडा एवं सुखलाल खेडा क्षेत्र में 92घरो का सर्वेयक दवाईया वितरित कि इसी के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में डा0 आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नग0प्रा0स्वा0केन्द्र फैजुल्लागंज, क्षेत्रीय आशा एवं ए0एन0एम0 की टीम के द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के हनुमन्तपुरम एवं प्रीतीनगर मे 45 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया। क्षेत्र में आवश्यक दवायें क्लोरीन गोलियों एवं ओ0आर0एस0 पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी। क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है स मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा प्रीतीनगर मे 29 और दाऊदनगर मे 17 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया ।
