Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: कालिकन धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


संग्रामपुर/अमेठी। जिले की शक्ति पीठ कालिकन धाम मे शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। भक्तों की लम्बी कतारें लगी रहीं सभी वर्ग के लोग मां भगवती के दर्शन के लिए घण्टों कतार मे खड़े रहना पड़ा। मां के दर्शन पूजन का सिलसिला सुबह 4 बजे से सांय आरती तक चलता रहा।दूर -दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगी। भक्तों ने नारियल, चुनरी,फल -फूल और प्रसाद अर्पित कर मां कालिका की आराधना की। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन और पूजन के लिए बताया की मां की उपासना से भक्तों को आत्मबल धैर्य आंतरिक शक्ति और संयम की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग और संयम वैराग्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है इस लिए देवी ने इस शांत और सौम्य स्वरूप को सफेद वस्त्र धारण करती है।जिनके एक हाथ में जपमाला और दूसरे हाथ में कमंडल लिए रहती है इस रूप का दर्शन करने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |