Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः 500 रुपये नहीं दिए तो काट दिया 1500 का चालान, जीआरपी दरोगा पर अवैध वसूली का आरोप


पूरनपुर। ग्राम जटपुरा निवासी पीयूष कुमार सिंह ने जीआरपी लखनऊ अनुभाग के एसपी को शिकायती पत्र भेजकर दरोगा अरविंद बाबू और उनके साथी विपिन पर अवैध वसूली व अभद्रता करने का आरोप लगाया है शिकायत के अनुसार, नौ अक्तूबर को वह अपने तहेरे भाई को लखनऊ जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था उसने अपनी कार रेलवे की सार्वजनिक पार्किंग में खड़ी की थी आरोप है कि दरोगा के साथी ने उससे 500 रुपये मांगे रुपये देने से इनकार करने पर उसकी कार का 1500 रुपये का चालान काट दिया गया पीड़ित का कहना है कि मोबाइल पर चालान का संदेश मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और प्लेटफार्म टिकट भी लिया आरोप है कि विरोध करने पर दरोगा ने अभद्रता करते हुए उसे वहां से भगा दिया पीयूष ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है हालांकि, मामले में संबंधित पक्ष का जवाब सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |