रामपुर।पूर्व सूचना के आधार पर गुरुवार को विकास खंड चमरूआ के सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी - ग्राम विकास अधिकारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के द्विवार्षिक चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई और चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
बैठक में जनपद रामपुर के सम्भल ग्राम पंचायत अधिकारीध्ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सीता राम एवं धर्मेन्द्र सिंह की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।
सर्वसम्मति से धर्मेन्द्र सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही पवन कुमार को महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करे।
